पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के बाद भगदड़, 3 की मौत 50 ज्यादा घायल
रविवार सुबह पुरी के शर धाली इलाके में भगदड़ होने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों मे दो महिला और एक पुरुष है। मृतकों की पहचान बसंती साहू, प्रेमकांत मोहंती ओर पार्वती दास के रूप में हुई है।
वहीं इस भगदड़ में 100से अधिक लोगों की घायल होने की खबर है। लोगो कहना है कि रविवार होने के वजह से आज सुबह करीब 4 बजे श्री गुड़िचा मंदिर के सामने खड़े तीन रथों पर चतुर्थ विग्रहों का दर्शन करने के लिए भक्तों की भरी भीड़ उमड़ी थी। भरी भीड़ हो जाने से भगदड़ मच गया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 100 के लगभग घायल हो गए।
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए स्थानीय निवास लोगो ने बताया की निवासी द्वार की व्यवस्था सबसे बड़ी समस्या थी। कई अनाधिकृत वाहन को भी पास मिल गया। जिससे यातायात पूरी तरह से बिगड़ गया। प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए। पंडा का दावा है कि रथ यात्रा के दिन भी कुछ लोगों की मौत हुई थी। लेकिन सरकार ने इसे छिपा लिया और कहा कि कोई हताहत नहीं हुआ। आज तीन लोगों की मृत्यु हुई, अपनी पत्नी खोने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि जब यह घटना हुई, तो किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं की। यहां अग्निशमन अधिकारियों, बचाव दल ओर अस्पताल की टीम ने कोई प्रतिक्रिया नहीं की यह बहुत ही बुरा हुआ। इसमें लोगो को सावधानी बरतनी चाहिए भीड़ भाड़ जगहों से दूर रहना चाहिए।
Comments
Post a Comment